Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:22 AM IST
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजूकेशन अजमेर कक्षा १२वीं की सप्लीमेँटरी परीक्षा २०१९ के परिणाम जारी कर दिए गए है।छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट rajresults.nic.in पर देख सकते है। परीक्षा का परिणाम ७९.८५फीसदी रहा। जिसमें लड़कियों ने ८०.३५ बाजी मारी।
वहीं, लड़कों का परिणाम ७९.४५ फीसदी रहा। गौरतलब है कि इस साल १०वी की परीक्षा में करीब ११ लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं १२वीं आर्ट्स में छात्र ८५.४१ फीसदी पास हुए थे।
गौरतलब है कि १५ मई को साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया गया था वहीं २२ मई को आर्ट्स विषय का रिजल्ट जारी किया गया था। इस साल बारहवीं कक्षा में ८८.९१ फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी।
एसे देखे अपना रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं
- यहां Class 10 Supplemetary result 2019 की टैब पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंब व अन्य सूचनाएं भरें और फिर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट आपके सामने होगा जिसका आप प्रिंट आउट कर सकते हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!