Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 01:07 PM IST
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 20 रुपये का नया नोट जारी करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरबीआई नए साल पर ये नोट जारी कर सकता है। केंद्रीय बैंक के एक दस्तावेज से इसकी जानकारी दी गई है।
जानकारों की माने तो 20 रुपए का यह नया नोट पुराने नोट के मुकाबले करीब 20 फीसदी तक छोटा हो सकता है। वहीं इसके रंग की बात करें तो मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 20 रुपए का नया नोट गहरा लाल रंग या धानी रंग का हो सकता है। हालांकि इसे लेकर आरबीआई ने अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
-गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से आरबीआई ने 10, 50, 100, 500 और 2000 रुपए मूल्य के नए नोट जारी कर चुका है। यह सभी नोट महात्मा गांधी सीरीज के जारी किए गए थे। बता दें कि आरबीआई द्वारा जारी किए गए 100 रुपए के नोट पर गुजरात की रानी के बाव का चित्र था।
20 रुपए के नए नोट पर भी ऐतिहासिक इमारत का फोटो लगाया जा सकता है। यह इमारत महाराष्ट्र की अजंता की गुफा हो सकती है। अजंता की गुफा यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर के रूप में घोषित की गई है। इसमें नए और अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स के साथ जारी किया जाएगा। 20 रुपए का यह नया नोट नोटबंदी के बाद जारी होने वाला 7वां नोट होगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!