Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 01:48 AM IST
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने, यस बैंक, कर्नाटक बैंक, यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा करूर वैश्य बैंक पर १२ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विफ्ट मैसेजिंग सॉफ्टवेयर से जुड़े दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर इन बैंको पर जुर्माना लगाया है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने कर्नाटक बैंक पर ४ करोड़ रुपये, यूनाइटेड बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) पर ३-३ करोड़ रुपये और यस बैंक पर १ करोड़ तथा करूर वैश्य बैंक पर १ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसे १४ दिन के भीतर जमा करना है।
-बता दें कि स्विफ्ट संदेश भेजने वाला एक वैश्विक सॉफ्टवेयर है, जिसका इस्तेमाल वित्तीय संस्थाएं लेनदेन के लिए करती हैं। उल्लेखनीय है कि इस मैसेजिंग सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग से पीएनबी में १४,००० करोड़ रुपए की भारी धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था। पीएनबी धोखाधड़ी मामले के बाद आरबीआई का रुख बैंकों के लेनदेन को लेकर कड़ा बना हुआ है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!