Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 10:49 AM IST
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ असम पुलिस ने 24 साल की महिला से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। महिला का केस असम के गांव नगांव थाने से दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला पिछले सप्ताह दर्ज किया गया जिसकी संख्या 2592-18 बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार मंत्री पर ‘धोखाधड़ी की धाराओं 417 , बलात्का 376 और आपराधिक धमकी 506, के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में महिला का कहना है कि केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री ने इस अपराध को तब अंजाम दिया जब घर पर उसके पति और अन्य परिजन मौजूद नहीं थे। बता दें कि गोहेन और महिला दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते थे।
-वहीं इस मामले में मंत्री राजेन गोहेन ने अपना बचाव करते हुए इसे साजिश बताया है। उन्होने कहा है कि जब भी मै चुनाव लड़ने जाता हुए तो मुझ पर ऐसे आरोप लगाए जाते है। ऐसा पिछले चुनाव के दौरान भी हुआ था। 2011, 2016 और अब जब मैं चुनाव की तैयारी कर रहा हूं। यह साजिश मेरे खिलाफ रची गई है। बहरहाल इस मामले की जांच जारी है। सच्चाई जल्द ही सामने आ जायेगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!