राजस्थान : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, बुज़ुर्ग किसानों को पेंशन देने का किया वादा

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 05:12 PM IST

सुर्खियां

राजस्थान : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, बुज़ुर्ग किसानों को पेंशन देने का किया वादा

राजस्थान विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में किसानों के लिए कर्ज माफी और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने जैसे कई लुभावने वादे किए गए है।
Nov 29, 2018, 10:05 am ISTNationAazad Staff
Congress
  Congress

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर सभी पार्टिया मतदाताओं को लुभाने में लगी हुई है। इसके लिए प्रचार प्रसार अभियान भी चरम सीमा पर है। इस बीच कांग्रेस ने घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। यह घोषणा पत्र जयपुर प्रदेश के कांग्रेस मुख्यालय में जारी किया गया। घोषणा पत्र को जारी करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कई लुभाने वाले वादे करते हुए कहा कि लड़कियां जब तक पढ़ना चाहेंगी तब उन्हें मुफ्त शिक्षा देने का काम कांग्रेस सरकार करेगी।

इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने राजस्थान की जनता से वादा किया है कि उनकी सरकार अगर सत्ता में आती है तो किसानों का कर्ज माफ करेगी। युवाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ते देने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही ये भी वादा किया गया कि कांग्रेस विकास का रोड मैप भी लाएगी।

-

इसके साथ ही महिलाओं के लिए आइटीआइ और पॉलिटेक्निक संस्थान भी खोले जाएंगे और सभी तरह की शिक्षा को मुफ्त करने की बात भी इस घोषणा पत्र में की गई है।  इसमें प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल शिक्षा तक शामिल है।  आपको बता दें कि प्रदेश में 7 दिसंबर को मतदान होना है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!