Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:33 PM IST
गुजरात चुनावों के नतीजों से जोश में आई कांग्रेस पार्टी ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को गंभीरता से लेते हुए अपनी कमर कस ली है। इसी के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरु करेंगे. इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने मैदानी स्तर पर आक्रामक अभियान की रुपरेखा बना ली है ।
कांग्रेस अध्यक्ष की यात्रा के बारे में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी. परमेश्वर ने बताया कि राहुल गांधी होसपेट में 10 फरवरी को एक रैली को संबोधित कर प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. अगले दिन वह बस से कोप्पाल, यादगिरि, रायचूर और कलबुर्गी जायेंगे.वह 12 फरवरी को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाकर राहुल गांधी जनसभाओं को संबोधित कर लोगों से मिलेंगे. उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
-बता दें कि राहुल गाँधी की कर्नाटक चुनावी यात्रा के संबंध में जब कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी. परमेश्वर से पूछा कि क्या राहुल गांधी गुजरात चुनाव प्रचार अभियान की भांति ही कर्नाटक में भी मंदिरों में जाएंगे, तो परमेश्वर ने कहा यदि ऐसा हुआ तो यह संयोग होगा ।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!