भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो शुरु, मंत्रोच्चार और कन्या पूजन से शुरू हुआ कारवां

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 04:31 AM IST

सुर्खियां

भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो शुरु, मंत्रोच्चार और कन्या पूजन से शुरू हुआ कारवां

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस के चुनावी प्रचार कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत रैली के माध्य से की।इस दौरान पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Sep 17, 2018, 3:32 pm ISTNationAazad Staff
Rahul Gandhi
  Rahul Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रोड शो की शुरुआत कन्या पूजन करने के बाद आरंभ की। इस दौरान मंच से पंडितों ने लगातार मंत्रोच्चार किया। ढोल और नगाड़ों के बीच एक विशेष बस से उन्होंने अपना रोड शो शुरु किया।  

गांधी रोड शो के दौरान लगभग 13  किलोमीटर की यात्रा विशेष वाहन से करके अपरान्ह यहां स्थानीय भेल दशहरा मैदान पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। रोड शो के दौरान कई पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों में गणेश प्रतिमाएं भी दिखाई दीं।

-

पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद गांधी की पहली भोपाल यात्रा के दौरान उनके स्वागत के लिए पार्टी ने रोड शो की सड़कों को पूरी तरह पोस्टर-बैनर से पाट दिया है। जिसमें राहुल भगवान शिव पर जल अर्पण करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई पोस्टरों में उन्हें शिवभक्त बताया गया है। राहुल गांधी की रैली के मद्देनजर पूरे शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!