Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 08:24 PM IST
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को गाजियाबाद में रोड शो करेंगी। इसके साथ ही वह मालीवाड़ा चौक पर सभा को संबोधित कर गाजियाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के लिए वोट मांगेंगी।
प्रियंका पहली बार गाजियाबाद में किसी राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। प्रियंका गांधी का यह रोड शो गाजियाबाद में दोपहर ३ बजे से शाम ६ बजे तक चलेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस रोड शो में लगभग २० हजार से ज्यादा लोग आएंगे।
-बता दें कि प्रियंका गांधी इस रोड शो की शुरुआत प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर से करेंगी। इसके बाद प्रियंका घंटाघर पर शहीद भगत सिंह की मूर्ति का माल्यार्पण करेंगी। फिर अनाज मंडी से चौपाला हनुमान मंदिर जाएंगी। यहां से डासना गेट से जटवाड़ा होते हुए मालीवाड़ा चौक अंबेडकर रोड से पुराना बस अड्डा के सामने वाल्मिकी पार्क पहुचेंगी। यहां से नवयुग मार्केट अंबेडकर मूर्ति का माल्यार्पण करेंगी. फिर यहीं पर जन सभा को संबोधित करेंगी।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी अभियान का आगाज अपने पैतृक शहर इलाहाबाद और निवास स्वराज भवन से किया था इस जगह से प्रियंका गांधी ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। इसके बाद प्रियंका गांधी ने मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी का प्रचार करते हुए लोगों से बड़ी तादार में वोट देने की अपील की थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!