कांग्रेस की महासचिव बनी प्रियंका गांधी

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:50 AM IST

सुर्खियां

कांग्रेस की महासचिव बनी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी का महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे फरवरी के पहले सप्ताह में इसकी जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं पार्टी में कई फेरबदल किए गए है। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (उत्तर प्रदेश-पश्चिम) बनाया गया है।
Jan 23, 2019, 4:13 pm ISTNationAazad Staff
Priyanka Gandhi Vadra
  Priyanka Gandhi Vadra

लोकसभा चुनाव २०१९ से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी का महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी। उल्लेखनीय है कि उनकी राजनीतिक गतिविधि लंबे समय से अपनी मां सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और भाई राहुल गांधी के निवार्चन क्षेत्र अमेठी तक ही सीमित थी।

राहुल गांधी ने संगठन में और भी कई फेरबदल किए है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को उत्तर प्रदेश पश्चिम का महासचिव एवं प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके आलावा अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी जगह केसी वेणुगोपाल को भी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी और पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है।

-

प्रियंका को कांग्रेस पार्टी का महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि प्रियंका जी को दी गई जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है। इसका न केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश बल्कि अन्य क्षेत्रों पर भी असर पड़ेगा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!