बोट यात्रा: वाराणसी के रामनगर पहुंची प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं से करेंगी साची बात

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 10:55 PM IST

सुर्खियां

बोट यात्रा: वाराणसी के रामनगर पहुंची प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं से करेंगी साची बात

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज वाराणसी में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरान वे सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधा संवाद भी करेंगी।
Mar 20, 2019, 12:58 pm ISTNationAazad Staff
Priyanka Gandhi Vadra
  Priyanka Gandhi Vadra

लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार के लिए कमर कस ली है। इस बीच यूपी में कांग्रेस प्रियंका गांधी के माध्यम से अपना खोया हुआ जनाधार वापस हासिल करना चाहती है। इस लिए प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश के प्रयाग राज से शुरु की गई तीन दिवसीय प्रचार में कोई कमी नही रखना चाहती हैं।

बता दें कि इस तीन दिवसीय यात्रा का समापन आज बुधवार को वाराणसी में होने वाला है। सुबह प्रियंका गांधी चुनार से सड़क मार्ग से रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पर पहुंचेंगी। रामनगर घाट से नौका से वे अस्सी घाट आएंगी इसके बाद प्रियंका रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इस दौरान वे कार्यक्रम के जरिए जनता को भी संबोधित करेंगी। पियंका बोट यात्रा के दौरान दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और यहां मल्लाह समाज के लोगों से बातचीत करने के बाद काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगी।

-

यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानो के परिवार से भी मिलने जाएंगी। इसके मद्दे नजर शहीदों के परिजनों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी में कांग्रेस कार्यालय में होने वाले होली मिलन समारोह को रद्द कर दिया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!