Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 08:53 AM IST
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा कि नैयर एक प्रमुख संपादक और लेखक, कूटनीतिज्ञ तथा सांसद थे। उन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोग उनकी लेखनी को हमेशा याद करते रहेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर लिखा है कि कुलदीप नैयर हमारे समय के बौद्धिक और विशाल व्यक्तियों में से एक थे। वह अपने विचारों के लिए निडर थे। आपातकाल के खिलाफ उन्होने कड़ा रुख अपनाते हुए जन सेवा और बेहतर भारत बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। उनका काम कई दशकों तक याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने अपपने शोक संदेश में आगे लिखा की मै उनकी मृत्यु से दुखी हूं।
-गौरतलब है कि बीजेपी द्वार शुरु किए गए कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 9 जून को कुलदीप नैयर से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद नैयर ने कहा था कि हमारे विचार एक दूसरे से मेल नहीं खाते है। हमारे विचार अलग हैं। लेकिन आपस में हमने कई चीजों पर विचारों का आदान-प्रदान किया है।
बता दें कि भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का 95 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एक अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का आज अंतिम संस्कार 1 बजे दिल्ली के लोधी घाट पर किया जाएंगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!