Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:12 PM IST
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज 129वीं जयंती है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू को उनके 129वें जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ने देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आजादी की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1898 को इलाहाबाद में हुआ था। नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा इलाहाबाद से की। इसके बाद उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पूरी की। नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था उन्होंने अपने जीवन में बच्चों के लिए कई कल्याणकारी कार्य भी किए थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा कहकर बुलाते थे। इस लिए इनके जन्म दिन को बालदिवस के रुप में मनाया जाता है।
-और ये भी पढ़े: पहले 14 नवंबर नहीं बल्कि 20 नवंबर को मनाया जाता था 'बाल दिवस'
नेहरू 1919 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़े थे और बाद में महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ गए थे। नेहरू सितंबर, 1923 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने थे। अंग्रेजी में 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया', 'ग्लिमप्स ऑफ वर्ल्ड हिस्टरी' और बायोग्राफी 'टुवर्ड फ्रीडम' कई किताबें लिखी हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!