Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 08:40 PM IST
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कभी भी सर्वेक्षण की तारीख घोषित हो जाएगी। इस बार नगर निगम को सिटीजन फीडबैक (नागरिक प्रतिक्रिया) में अंक जुटाना चुनौती भरा साबित होगा। क्योंकि इस बार सिटीजन फीडबैक के सबसे अधिक 1600 अंक तय किए गए हैं। कुल अंक 4 हजार निर्धारित हैं।
स्वच्छ शहरों के लिए प्रतियोगिता 4000 अंकों की होगी। इसमें टीम के खुद के निरीक्षण के 1200 अंक हैं। जिसमें सफाई आदि पर अंक दिए जाएंगे। स्वच्छता एप डाउनलोड करने पर 400 अंक है, यानी जितना ज्यादा लोग एप डाउनलोड करेंगे, उतने ही अधिक अंक मिलेंगे। पब्लिक फीडबैक पर 1000 अंक है, फि र निकायों के डॉक्यूमेंटेशन पर 1400 अंक है। इस डॉक्यूमेंटेशन में निकायों को जानकारी देनी होगी कि कितने घरों से डोर टू डोर कचड़े का उठाव हो रहा है।
-अंक के हिसाब से खरीदारी में छूट दी जाएगी। इसके तहत अब तक 2900 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। वहीं छूट देने के लिए शहर के 300 व्यवसायिक प्रतिष्ठान चयनित हो चुके हैं। लेकिन अब तक स्वच्छ कार्ड बनकर नहीं आ पाए। निगम इस पहल का प्रचार-प्रसार ठीक से नहीं कर पा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्वच्छ कार्ड की गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!