Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 05:58 AM IST
कवी कुंवर नारायण का दिल्ली में बुधवार को निधन हो गया। साहित्यकार कुंवर नारायण काफी समय से बिमार थे। फैजाबाद के रहने वाले कुंवर पिछले करीब 51 साल से साहित्य के कवी थे। उनकी पहली किताब 'चक्रव्यूह' साल 1956 में आई थी। 1995 में उन्हें साहित्य अकादमी और साल 2009 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
कुंवर नारायण कविता, महाकाव्य, निबंध, कहानियां, आलोचना, सिनेमा और कला पर लिखा करते थे। 1971 में हिंदुस्तान अकादमी पुरस्कार, 1973 में प्रेमचंद पुरस्कार, 1982 में मध्य प्रदेश के तुलसी पुरस्कार, 1982 में ही केरल के कुमारन पुरस्कार और 1988 में हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया है।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!