पीएम ने महाश‍िवरात्रि के पावन अवसर पर देशवाशियों को दी शुभकामनाएं

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 02:54 PM IST

सुर्खियां

पीएम ने महाश‍िवरात्रि के पावन अवसर पर देशवाशियों को दी शुभकामनाएं

देश भर में मनाया जा रहा है महाश‍िवरात्रि का पावन पर्व
Feb 13, 2018, 10:25 am ISTNationAazad Staff
Narendra Modi
  Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा ''महाशिवरात्रि के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।'' पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ा हुआ है। श्रद्धालु लंबी लाइन में लगकर महादेव के दर्शन कर रहे हैं।

प्रलय की वेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर देते हैं। इसीलिए इसे महाशिवरात्रि अथवा कालरात्रि कहा गया। कई स्थानों पर यह भी माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव का विवाह हुआ था।

-

बता दें कि महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि में भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था।

साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि की सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कश्मीर शैव मत में इस त्यौहार को हर-रात्रि और बोलचाल में 'हेराथ' या 'हेरथ' भी जाता है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!