पीएम मोदी ने ‘दमन- दीव’ में कई योजनाओं की आधारशिला रखी

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 01:27 PM IST

सुर्खियां

पीएम मोदी ने ‘दमन- दीव’ में कई योजनाओं की आधारशिला रखी

एक हजार करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने दिव्यांगों को व्हीलचेयर और महिलाओं को ई-रिक्शा व स्कूटी वितरित किया।
Feb 24, 2018, 3:00 pm ISTNationAazad Staff
Narendra Modi
  Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दमन में जनसभा को संबोधित किया इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दमन के इतिहास में न तो इतना बड़ा जनसैलाब आया होगा और न ही विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये की योजनाएं लागू की गई होंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दमन में दिल्ली और मुंबई जैसी आबोहवा नजर आ रही है।

पीएम ने दमन के लोगों के लिए एक हजार करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने दमन में आज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, गैस पाइप लाइन, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन के साथ नगरपालिका बाजार की आधारशिला रखी। पीएम ने दमन और दीव के बीच हेलीकॉप्टर सेवा, ओडिशा-अमदाबाद और दीव के बीच उड़ान का उद्धाटन किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यहां महिलाओं के बीच ई-रिक्शा वितरित करने तथा दिव्यांगों को स्कूटर वितरण किए।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!