48 के हुए राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 08:09 PM IST

सुर्खियां

48 के हुए राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

2004 में राहुल गांधी ने राजनीति में कदम रखा था।
Jun 19, 2018, 11:15 am ISTNationAazad Staff
Rahul Gandh
  Rahul Gandh

आज राहुल गांधी 48 साल के हो गए हैं। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे है।19 जून 1970 को हुआ था। राहुल गांधी ने 14 साल पहले सक्रिय राजनीति में कदम रखा। वर्तमान में वह पार्टी के अध्यक्ष हैं। 19 साल तक पार्टी की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने दिसंबर 2017 को राहुल को पार्टी की कमान सौंपी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ट्वीटर पर जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं इस मौके पर हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ईमानदारी और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाले आदरणीय राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

-

राहुल गांधी अपना जन्म दिन कांग्रेस के मुख्यालय में मनाएंगे।इस खास मौके पर पूरे देश में जश्न मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है।  इस मौके पर आज शाम 5.30 बजे दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस दिल्ली मैराथन का आयोजन करेगी। यूथ कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि मैराथन में उनके कार्यकर्ता और जानेमाने एथलीट्स और खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यूथ कांग्रेस ने इस मैराथन को 'रन फॉर एम्पलॉयमेंट और वुमेन सेफ्टी' नाम दिया है। मैराथन पांच, रायसेना रोड स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस दफ्तर से शुरू होकर कांग्रेस दफ्तक तक जाएगी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!