अमीरपेट स्टेशन बनेगा देश का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन

Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 03:27 AM IST

सुर्खियां

अमीरपेट स्टेशन बनेगा देश का सबसे बड़ा मेट्रो स्टेशन

29 नवंबर से मेट्रो को आम लोगों के लिए शुरु कर दिया जाएगा।
Nov 28, 2017, 10:09 am ISTNationAazad Staff
Metro
  Metro

हैदराबाद में आज से 3 दिन का ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट की शुरुआत के दौरान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को हैदराबाद में मेट्रो रेल सेवा का भी शुभआरंभ करेंगे। उद्घाटन यात्रा के दौरान मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव मियापुर से कुकतपल्ली तक मेट्रो से जाएंगे और वापस आएंगे।

 पहले चरण में नगोले और मियापुर के बीच 30 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 2.15 बजे मियापुर स्टेशन पर करेंगे। इस मार्ग में 24 स्टेशन होंगे।

-

हैदराबाद की यह मेट्रो पहली ऐसी मेट्रो है जो PPP मॉडल पर आधारित है। मेट्रो की खास बात ये है कि ये अल्ट्रा मोर्डन कोच से लैस है। इसके लिए हैदराबाद  में 24 स्टेशन वर्ल्ड क्लास और यूजर फ्रेंडली पर आधारित है। हैदराबाद मेट्रो को इको फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया गया है। यह मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी, यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के दौरान यह सुबह 5.30 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी।

शुरुआत में सभी ट्रेनों में तीन कोच होंगे। हालांकि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कोचों की संख्या को बढ़ाकर 6 किया जाएगा।  बहरहाल मेट्रो को आम लोगो के लए 29 नवंबर से शुरु कर दिया जाएगा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!