Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:28 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा में गुरुवार को दो जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा सिपाहीजला के सोनामुरा में हो रही है जहां मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब जनता बोलती है तो सरकारें चुप हो जाती हैं। अब त्रिपुरा में विकास का युग आने वाला है।
इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने कहां कि 'जादूगर सरकार के मायाजाल ने लोगों को बर्बाद किया है। अब त्रिपुरा को अंधकार युग से बाहर निकालने का वक्त आ गया है’। पीएम ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि माणिक सरकार ने त्रिपुरा की जनता से धोखा किया लोगों को सफेद कुर्ता दिखाया, अंदर का काला मैल नहीं।
-बता दें कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को 60 सीटों पर निधानसभा चुनाव होने वाले है। भाजपा 51 और आईपीएफटी नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. आईपीएफटी एक जनजातीय पार्टी है। नरेंद्र। मोदी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का दो बार दौरा करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद त्रिपुरा में ये पहली यात्रा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!