Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:37 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर जयपुर जाएंगे। यहां पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की इस रैली में ढाई लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस दौरान पीएम मोदी राजस्थान को 2100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई परियोजनाओं की आधार शिला रखएंगे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी मिलेंगे।
-बता दें कि मोदी द्वारा जिन परियोजनाओं का तोहफा दिया जाएगा, उनमें पुराने उदयपुर के लिए एकीकृत संरचना पैकेज, अजमेर के लिए एलिवेटेड रोड और अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, हनुमानगढ़, सीकर तथा माउंटआबू में जलापूर्ति एवं सीवरेज की परियोजनाएं शामिल हैं।
पीएम मोदी की इस जनसभा को सफल बनाने के लिए राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने 33 जिलों से लाभार्थियों को जयपुर में प्रधानमंत्री से संवाद करने के स्थान तक लाने के लिए 5579 बसें लगाई हैं। वहीं जयपुर में वाहनों के लिए 33 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!