मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा इन्होने देश को लूटा है।

Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 07:48 AM IST

सुर्खियां

हिमाचल प्रदेश के रैहन में मोदी की रैली

मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा इन्होने देश को लूटा है।
Nov 2, 2017, 12:36 pm ISTNationAazad Staff
Narendra Modi
  Narendra Modi

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांगड़ा के रैहन पहुंच गए है। रैहन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने देश को लूटा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में पांच दानवों को पनपने का मौका दिया और संरक्षण दिया पहला दानव खनन माफिया है,‌ जिससे देवभूम‌ि का सीना छलनी हो रहा है। दूसरा वन माफिया है, जो जंगल लुट रहा है और प्राकृतिक संपदा को नष्ट करा रहा है।

मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी तब राज्य का भाग्य भी बदलेगा।

-

इस रैली को संबोधित करते हुए मोदी  सिरमौर जिले के धौलाकुआं में दोपहर 1.30 बजे एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

वे चार और पांच नवंबर को फिर सूबे में पांच रैलियां करेंगे जिनमें मंडी के सुंदरनगर, शाहपुर के रैत और कांगड़ा जिले के पालमपुर जिले शामिल है। इसके साथ ही  5 नवंबर को उनका कुल्लू और उना में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम होगा। जनसभा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 5 नवंबर को उना और कांगड़ा की रैलियों को संबोधित करेंगे। 

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!