Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 12:07 AM IST
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाण का दौरा कर जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में मुख्य रुप से किसानों, जाटों और गैर जोटों को संबोधित किया गया।
इस रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दौर था जब तब गरीब, मजदूरों और किसानों की कोई सुनवाई नहीं होती थी। लेकिन आज केंद्र सरकार किसानों के साथ है। पीएम ने कहा कि आज सरकार ने किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए बैंकों के दरवाजे खोले दिए है ताकि उन्हें साहूकारों पर निर्भर नहीं रहना पड़े।
-बता दें कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद मोदी पहली बार हरियाणा आए थे। इस रैली के दौरान पीएम मोदी ने किसानों के मसीहा कहे जाने वाले छोटू राम की 64 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया।
24 नवंबर 1881 को जन्मे सर छोटू राम को किसानों का मसीहा कहा जाता है और वह स्वतंत्रता से पहले के काल में किसानों के सशक्तिकरण के लिए किसान हितैषी कानून लागू कराने में मददगार रहे थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के दौरान किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। बता दें कि इस प्रतिमा के निर्माण के लिए राज्य के करीब 5,500 किसानों ने आधे किलोग्राम से लेकर दो किलो तक का लोहा दान किया।
बता दें कि हरियाणा में दस लोकसभा सीटों के लिए घमासान होना है। जिनमें से सात सीटों पर पहले से ही भाजपा का कब्जा है और तीन लोकसभा सीटों में से दो इनेलो व एक कांग्रेस के पास है। भाजपा की निगाह इन तीनों लोकसभा सीटों पर तो है ही, साथ ही पूर्व में जीती हुई सातों लोकसभा सीटों पर एक बार फिर से जीत दर्ज करना चाहती है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!