Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 03:43 PM IST
महाराष्ट्र में प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंद लगाए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी प्लास्टिक बैग पर रोक लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी यादित्यनाथ ने राज्य में प्लास्टिक के बैग के इस्तमाल पर प्रतिबंद लगा दिया है। इस आदेश को रविवार से लागू कर दिया गया। इसके साथ ही अगर कोई प्लास्टिक बैंग का इस्तेमाल करते पकड़ा जाता है तो उसपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 50 माइक्रॉन से पतली प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। मालूम हो की यूपी में तीन चरणों में पॉलिथीन बैन किया जाएगा। इसके आधार पर जिलों की तैयारी है कि पहले चरण में रविवार से 50 माइक्रॉन के पॉलीबैग का इस्तेमाल बंद करवाया जाए।
-15 अगस्त, 2018 से प्लास्टिक-थर्माकोल से बने कप, ग्लास, प्लेटों का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया जाएगा और इसके बाद 2 अक्टूबर से सभी डिस्पोजेबल पॉलीबैग्स बंद होंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलावा ओडिशा, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, पंजाब आदि राज्यों में भी प्लास्टिक पर पाबंदी लगाई गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकारें प्लास्टिक बैन के लिए अलग-अलग गाइडलाइन बनाए हुई हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!