Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 05:13 PM IST
भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की तस्वीर ब्रिटेन के 50 पौंड के नये नोट पर छप सकती हैं। बैंक ऑफ इंगलैंड द्वारा 2020 तक नये नोटों पर किसी वैज्ञानिक की तस्वीर छापे जाने की योजना है और बोस उन सैकड़ों वैज्ञानिकों में से एक हैं जिन्हें इसके लिये नामांकित किया गया है।
बता दें कि ब्रिटिश राज के दौरान चंद्र बोस का जन्म 30 नवंबर 1858 में भारत में मेमनसिंह गांव बंगाल में हुआ था। बोस को पौधों में जीवन साबित करने का श्रेय हासिल है। इन्होंने कई अलग-अलग विषयों पर कई किताबें भी लिखी थीं। इन्होंने कैम्ब्रिज के क्राइस्ट महाविद्यालय से बीए की डिग्री ली। बोस ने कई महत्वपूर्ण खोज कीं जिनमें पेड़-पौधों में जीवन की खोज, रेडियो और सूक्ष्म तरंगों पर अध्ययन समेत कई खोज की थी। ब्रिटिश सरकार ने 1917 में बोस की वैज्ञानिक उपलब्धियों को देखते हुए नाइट की उपाधि दी गई थी।
-बोस संभावित वैज्ञानिकों की सूची में हाल ही में दिवंगत हुए महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स के साथ नामित हुए हैं। इस सूची में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर भी शामिल हैं। थैचर प्रधानमंत्री बनने से पहले एक रसायनशास्त्री रह चुकी हैं। बैंक की संभावित सूची में कंप्यूटर वैज्ञानिक एलन ट्यूरिंग, एडा लवलेस, टेलीफोन के अविष्कारक ग्राहम बेल, खगोलशास्त्री पैट्रिक मूर, पेनिसिलिन के अविष्कारक अलेक्जैंडर फ्लेमिंग आदि भी शामिल हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!