पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 07:22 PM IST

सुर्खियां

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

महराष्ट्र का जवान हुआ शहीद
Jan 18, 2018, 11:48 am ISTNationAazad Staff
ceasefire
  ceasefire

जम्मू कश्मीर के आरएस पूरा सेक्टर और अरनिया में बुधवार की शाम पाकिस्तान ने एक बार सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना के गोलीबारी से भारत एक जवान 28 वर्षीय लॉसनायक योगेश कुमार भडाने शहीद हो गए जबकि एक अन्य जवान और तीन नागरिक घायल हो गए। दोनों ओर से देर रात तक फायरिंग जारी थी, जिसके चलते अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तानी सेना जम्मू कश्मीर के आरएसपूरा और अरनिया इलाके में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। साथ ही 200 किमी की एरिया में रेड अलर्ट का दिया गया है।

-

भारतीय जवानों ने जवाब में गोली चलाईं और देर रात तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ चौकियों को निशान बनाकर फायरिंग की। फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान और एक महिला जख्मी भी हो गए। गांववालों से कहा गया है कि वह घर से बाहर न निकले।

 गौरतलब है कि वर्ष 2017 में कुल 860 सीजफायर उल्लंघन के मामले सीमा पर आए हैं, यह सीजफायर पिछले वर्ष की तुलना में कहीं अधिक हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!