Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 11:41 AM IST
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान तीस भारतीय कैदियों को रिहा करेगा। ये सभी नागरिक पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों में बंद हैं। 30 भारतीय कैदियों में से 27 मछुआरे है। पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने एक बयान में कहा ये मानवता के लिए उठाया गया कदम है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान इस कदम से मानवता का संदेश देना चाहता है।
मोहम्मद फैजल ने अपने बयान में कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष भी इसी तरह का व्यवहार दिखाएगा।’’ देश के उच्चतम न्यायालय के समक्ष जुलाई में सौंपी गई एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, 418 मछुआरों समेत 470 भारतीय पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।
-गौरतलब है कि भारत ने जनवरी में पाकिस्तान को 250 नागरिकों व 94 मछुआरों की सूची दी थी और पाकिस्तान की तरफ से 58 नागरिक और 399 मछुआरों की सूची साझा की थी।
भारतीय मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान कई बार पाकिस्तान की सीमा में चले जाते हैं। ऐसा कई बार होता है जब भारत और पाकिस्तान के मछुआरे मछली पकड़ने के दौरान एक दूसरे की सीमा में दाखिल हो जाते हैं। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ा जाता है।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!