Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:47 AM IST
पाकिस्तान के लाहौर शहर में रमजान के पवित्र महीने में एक सूफी दरगाह के बाहर आत्मघाती हमला हुआ है। इस आत्मघाती हमले में ५ पुलिसवालों समेत कम से कम ९ लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हमले में २४ लोग घायल बताए जा रहे है।
ये आत्मघाती हमला सूफी दरगाह दाता दरबार के गेट नंबर २ पर हुआ, जहां पाकिस्तान पुलिस की एलीट फोर्स का एक वाहन खड़ा था। इस वाहन को ही निशाना बनाकर हमलावर ने हमले को अंजाम दिया है।
-घटना के बाद दरबार में जाने वाले लोगों को रोक दिया गया और वहां पहले से मौजूद लोगों को पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हालांकि इस आत्मघाती हमले को लेकर अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। आपको बता दें कि दाता दरबार पूरे दक्षिणी एशिया के सबसे मशहूर सूफी दरगाहों में से एक है। इसका ताल्लुक ११वीं सदी से बताया जाता है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!