Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 07:12 AM IST
फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद काम होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म पद्मावती को लेकर अभिनेता कमल हसन का बयान सामने आया है. फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के सर को कलम कर दिए जाने की बात को लेकर अभिनेता कमल हसन ने का है कि वह चाहते हैं कि दीपिका का सर बचा रहे.
गौरतलब है की बीजेपी की हरियाणा इकाई के प्रमुख मीडिया को-ऑर्डिनेटर सूरतपाल अमू ने धमकी दी थी की फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पदुकोण और निर्देशक संजय लीला भंसाली के सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ रुपए ईनाम दिया जाएगा।
-इसके जवाब में कमल ने ट्वीट कर जवाब दिया मैं चाहता हूं कि दीपिका का सिर बचा रहे. उनके शरीर से ज्यादा उसकी इज्जत करें. उससे भी ज्यादा उनकी आजादी. उन्हें इससे वंचित ना रखें. कई समुदायों ने मेरी फिल्मों का विरोध किया है. किसी भी बहस में अतिवाद खेदजनक है. जाग जाओ भारत. सोचने का वक्त है. हम बहुत कुछ बोल चुके हैं. सुनिए, भारत मां.
वही फिल्म पद्मावती विवाद मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंटलने भी ट्वीट कर लिखा की "देश ये जानना चाहता है कि इन 10 करोड़ रुपए पर भी जीएसटी लगा है क्या." ट्विंकल के इस ट्वीट को साढ़े तीन हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया है.
फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अहम रोल निभा रहे हैं. शाहिद ने फिल्म में महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया है वहीं फिल्म में रणवीर भी मुख्य किरदार में हैं.
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!