आज दिए जाएंगे पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति भवन में होगा कार्यक्रम का आयोजन

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 10:39 AM IST

सुर्खियां

आज दिए जाएंगे पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति भवन में होगा कार्यक्रम का आयोजन

पद्म पुरस्कारों के लिए 3 हस्तियों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 73 को पद्म श्री का एलान किया गया है
Mar 20, 2018, 8:53 am ISTNationAazad Staff
Padma Awards
  Padma Awards

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार समाहरोह का आज आयोजन किया जा रहा है।  पद्म पुरस्कार समाहरोह कार्यक्रम की शुरुआत  राष्ट्रपति भवन में शाम 6:30 बजे की जाएगी। पद्म पुरस्कार से आज 36 लोगों को संम्मानित किया जाएगा। अन्य लोगों को इसके दो हफ्ते बाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जिन लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है उनमे इलैयाराजा (कला और संगीत), परमेश्वरन परमेश्वरन (साहित्य और शिक्षा), गुलाम मुस्तफा खान (कला और संगीत) को पद्म विभूषण, फिलिपोस मार क्रिसोस्टम (अध्यात्म),रामचंद्रन नागास्वामी (आर्कियोलॉजी),वेद प्रकाश नंदा (साहित्य एवं शिक्षा), अरविंद पारिखे (कला-संगीत) को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. अनवर जलालपुर (साहित्य और शिक्षा-उर्दू), नोऊफ मारवाई (योग), रानी और अभय बांग (मेडिसिन-अफोर्डेबल हेल्थकेयर), मोहन स्वरूप भाटिया, नारायण दास जैसे कई लोगों के नाम शामिल है।

-

ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।

पद्म पुरस्कार को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से सबसे श्रेष्ट माना जाता है। बता दें कि पद्म पुरक्कार हर साल चुनिंदा व्यक्तियों को दिया जाता है और इनके नाम का ऐलान गणतंत्र दिवस के मौके पर किया जाता है। पद्म पुरस्कारों को राष्ट्रपती भवन में राष्ट्रपती द्वारा सम्मानित किया जाता है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!