Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:10 AM IST
जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार को मुंबई के धारावी में बाल गोपाल मंडल के सदस्य कुश अविनाश खंदारे की दही हांडी कार्यक्रम के दौरान मौत हो गई, जबकि 121 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। मानव पिरामिड बनाने के दौरान मिर्गी आने से पिरामिड की पहली लेयर से अविनाश नीचे गिर गया था। अविनाश की अस्पताल ले जाने के पहले ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि हांडी फोड़ने के समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि यहां आयोजित दही हांड़ी प्रतियोगिता 25 लाख की थी। वहीं ठाणे में भी आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में 5 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। यहां 10 से 12 साल के दो बच्चों समेत 13 जख्मी हो गए।
-पुलिस के मुताबिक, 121 लोगों में से 91 लोगों को देर रात इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 30 से ज्यादा लोग अभी शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!