Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 10:59 PM IST
रेल सफर के दौरान यात्रियों को ज्यादा सामान रखना अब महंगा पड़ेगा। अब अगर ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर यात्री के पास अत्यधिक सामान मिलेगा, उसे सामान के किलोग्राम के हिसाब से जुर्माना देना होगा। जुर्माने की कार्रवाई करने से पहले रेलवे यात्रियों को शिक्षित करने के लिए एक जागरूकता अभियान भी चलाएगी। पूर्व रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को बताया जाएगा कि सफर के दौरान वे कितना सामान रख सकते हैं। रेलवे की ओर से यह अभियान इसी माह एक से शुरु किया जाएगा।
बता दें कि रेलवे द्वार इस अभियान में इस बात की जानकारी दी जाएगी की किस क्लास में कितना सामान ले जा सकते हैं। रेलवे यात्रियों के लिए 15 दिन का जागरुकता अभियान चलाएगी। इस अभियान में यात्री को यह जानकारी भी दी जाएगी कि अगर निर्धारित तयसीमा से ज्यादा सामान ले जाते हुए पकड़ा गया तो उनपर जुर्माना लगाया जाएगा।
-फिलहाल श्रेणीवार सामान ले जाने की सीमा फ़र्स्ट एसी में 70 किलो है जबकि अधिकतम छूट 15 किलो है।जबकि सेकंड एसी में ये छूट 50 किलो और अधिकतम छूट 10 किलो है। इसके अलावा थर्ड एसी में मुफ्त सीमा 40 किलो ले जाने की है, जबकि अधिकतम छूट 10 किलो है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!