Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 01:42 PM IST
दुनिया की पहली हाइपरलूप ट्रेन मुम्बई से पूने के लिए बहुत जल्द शुरु होने वाली है।रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइपरलूप की आधारशिला रखी। इस ट्रेन के आने से मुम्बई से पूने की 150 किलोमीटर की दूरी का सफर 20 मिनट में पूरा हो जाएगा।फिलहाल मुंबई से पुणे जाने में लगभग 3 घंटे लगते हैं।
मुंबई और पुणे के बीच हाइपरलूप चलाने को लेकर वर्जिन ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार के बीच पिछले साल करार हुआ था। वर्जिन ग्रुप ने महाराश्ट्र सरकार के साथ मेमोरेंडम फ अंडरस्टैंडिंग साइन किया था। इसके तहत 3 सालों में वर्जिन टेस्ट ट्रैक का निर्माण करेगा और 6 सालों में मुंबई-पुणे के बीच हाइपरलूप का काम पूरा किया जाएगा।
हाइपरलूप को मुंबई-पुणे के अलावा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी जोड़ा जाएहा। इसकी रफ्तार 1000 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इसे देश के सबसे बिजी एक्सप्रेस-वे मुंबई-पुणे हाइवे के साथ-साथ बनाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक हाइपरलूप का किराया हवाई यात्रा के मुकाबले काफी कम होगा।
इसके भीतर बुलेट जैसी शक्ल की लंबी सिंगल बोगी हवा में तैरते हुए चलती है। वैक्यूम ट्यूब में कैपसूल को चुंबकीय शक्ति से दौड़ाया जाता है। बिजली के अलावा इसमें सौर और पवन ऊर्जा का भी उपयोग हो सकता है। इसमें बिजली का खर्च बहुत कम है और प्रदूषण बिल्कुल नहीं है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!