Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:13 AM IST
प्रियंका को कांग्रेस पार्टी का महासचिव और लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद राजनीति में लंबे समय से ये अटकले लगाई जा रही है कि कि राहुल के चचेरे भाई वरुण गांधी भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
इस तरह की अटकलों पर आज राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वरूण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने संबंधी अटकलों की कोई जानकारी नहीं है।
-राजनीति के जानकारों के अनुसार, वरुण गांधी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में अपनी हैसियत से खुश नहीं हैं। वह लंबे समय से प्रियंका गांधी के करीब भी हैं। ऐसे में वरुण के कांग्रेस में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बात का भी जिक्र किया जा रहा है कि वरुण गांधी को सुल्तानपुर से 2019 लोकसभा चुनावों में टिकट मिल भी सकता है और नहीं भी।फिलहाल यह असमंजस का कौतुहल बना हुआ है।
बता दें कि २००४ में वरुण गांधी बीजेपी में शामिल हो गए थे जिसके बाद वे २००९ में पीलीभीत से सांसद चुने गए। २०१४ में उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव भी जीता।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!