Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:47 AM IST
मशहूर सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) के खिलाफ लखनऊ (Lucknow) की एक स्थानीय अदालत ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई ११ सितम्बर को होगी। बता दें कि अमिताभ ठाकुर ने ३१ दिसम्बर २०१२ को गोमतीनगर में एफ.आई.आर दर्ज कराई थी जिसमें हनी सिंह पर अश्लील गाना गाने का आरोप लगाया गया था।
जानकारी के अनुसार, आई.पी.एस (IPS) अमिताभ ठाकुर ने दलील दी थी कि हनी सिंह ने 'मैं हूं बलात्कारी' जैसे अश्लील गाने गाए। यह गाना महिलाओं के प्रति असम्मान जताता है और गंभीर अपराधों को बढ़ावा देने वाला है।
-पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट लिखकर मामले की पड़ताल शुरू की और साल २०१३ में आई.पी.सी की धारा २९२, २९३ और २९४ के तहत केस दर्ज किया। सिंगर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया, जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लिया और समन जारी किया। हालांकि, हनी सिंह हाजिर नहीं हुए। ऐसे में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!