Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 10:57 PM IST
सॉफ्टबैंक के पूर्व सीओओ निकेश अरोड़ा अमेरिका में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वालों में से एक हैं। उनको पालो अल्टो नेटवर्क के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।निकेश 6 जून को अपना पद सम्भालेंगे। जिसके बाद से उनका सैलरी पैकेज 12.8 करोड़ डॉलर (857 करोड़ रुपए) हो जाएगा। पालो अल्टो नेटवर्क सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी है।
जाने कौन हैं नीकेश अरोड़ा -
-50 वर्षीय निकेश अरोड़ा का जन्म 6 फरवरी 1968 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। निकेश के पिता इंडियन एयरफ़ोर्स में ऑफिसर थे। निकेश ने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली में एयरफ़ोर्स के स्कूल से की थी।
इसके बाद उन्होंने ग्रैजुएशन बीएचयू आईटी से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 1989 में किया था। ग्रैजुएशन के ठीक बाद विप्रो में नौकरी शुरू की, लेकिन उन्होंने जल्द ही नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने के बाद निकेश आगे की पढ़ाई करने अमरीका चले गए। निकेश ने बोस्टन की नॉर्थ-ईस्टर्न यूनिवर्सिटी से एमबीए किया।
अरोड़ा ने इससे पहले मासायोशी सन की कंपनी सॉफ्टबैंक में 2 साल के लिए काम किया। वो सन के बाद कंपनी में 2 नंबर की पोजीशन पर थे। उनके कार्यकाल के दौरान अरोड़ा को 1943 करोड़ रुपए (29 करोड़ डॉलर) मिले।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!