Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 03:42 PM IST
दो साल पहले (8 नवंबर, 2016) केंद्र सरकार ने देश में नोटबंदी कर 500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि अब पड़ीसी देश नेपाल ने भी भारतीय मुद्रा 200, 500 और 2000 के नोट पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के प्रमुख अखबार काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस फैसले को लागू करने का आदेश दिया है।
नेपाल के सूचना एवं प्रसारण मंत्री गोकुल प्रसाद बसकोटा के मुताबिक सरकार ने लोगों से अपिल की है कि वे भारतीय मुद्रा के 200, 500 और 2,000 रुपये के नोटों ना रखें। इन्हें अमान्य माना जाएगा। नेपाल में अब केवल 100 रुपये तक के ही भारतीय नोट ही मान्य है।
-मालूम हो कि पड़ोसी देश नेपाल में भारत में नोटबंदी के बाद 200 और 500 रुपये के नोटों का पड़े पैमाने में इस्तेमाल हो रहा है। मालूम हो कि 8 नवंबर 2016 को भारत सरकार (पीएम मोदी) ने बड़ा फैसला लेते हुए देश में 500 और 1000 के नोटों के चलन पर प्रतिबंध लगा दिया था। नोटों के प्रचलन को बंद करने से नेपाल में अब भी पुरानी भारतीय करंसी के अरबों रुपये फंसे हुए हैं। इसी समस्या को देखते हुए नेपाल में अब इन नोटों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!