देश के 22 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:11 AM IST

सुर्खियां

देश के 22 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकारण((एनडीएमए) ने देशभर के 22 राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है और लोगों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए ऐहतियात बरतने की सलाह दी।
Sep 8, 2018, 12:45 pm ISTNationAazad Staff
rain
  rain

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकारण (एनडीएमए) ने शुक्रवार को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही एनडीएमए ने 25-35 किलोमीटर से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी भी जारी की है। एनडीएमए ने शनिवार को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अंदरूनी इलाकों में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी चेतावनी दी है।

इन राज्यों में होगी सकती है ज्यादा बारिश
भारतीय मौसम विभाग (एनडीएमए) ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा, विदर्भ और तेलंगाना में भारी की संभावना व्यक्त की है।

-

आपदा प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बच्चों को तालाब, नदी आदि के समीप जैने पर रोक लगाई है। वहीं पालतू पशुओं को खुला नहीं छोड़ने और नालियों, नालों और पुलियों से दूर रहने को कहा है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!