Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 06:28 AM IST
छात्रों की योज्ञता को परखने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने राष्ट्रीय स्तर पर अचिवमेंट सर्वे कराया है। इसके तहत देश भर के 25 लाख सरकारी और सरकारी प्राप्त स्कूलों के 3, 4, 8 कक्षा के छात्रों को परिक्षा के माध्यम से परखा गया। इसमें हिंदी, गणित, विज्ञान, समाजिक विज्ञान और पर्यावरण से जुड़े सवाल पूछे गए।
इस सर्वेक्षण के दौरान 36 प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों के 700 जिलों में स्थित 1.10 लाख स्कूलों के 25 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन किया गया। इस कार्य में 1.75 लाख से ज्यादा गैर-सरकारी और प्रशिक्षित जांचकर्ताओं को लगाया गया था।
-कक्षा तीन और पांच के विद्यार्थियों को सर्वेक्षण के दौरान गणित और भाषा से संबंधित 45 प्रश्नों की एक परीक्षा पुस्तिका दी गई थी। जबकि कक्षा आठ के विद्यार्थियों को गणित, भाषा, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित 60 प्रश्नों की एक परीक्षा पुस्तिका दी गई थी। सर्वे में विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्कूल से संबंधित सवाल भी पूछे गए।
आपको बता दे कि Fस सर्वे के मुताबिक एनसीईआरटी की किताबों में संसोधन किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मुताबिक एनसीईआरटी का ये अब तक का सबसे बड़ा सर्वे है। इससे देश की शिक्षा व्यवस्था का पता चलेगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!