Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 03:53 PM IST
प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए दिन प्रतिदिन खतरनाक साबित हो रहा है। कई राज्यों में प्लास्टिक पर रोक लगा दी गई है। प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंद का असर आज संसद में भी नजर आया। प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंद व इस मुहीम का साथ देते हुए संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने बुधवार को एक सराहनीय कदम उठाया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बदलाव मुझसे शुरू होना चाहिए। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सर्वदलीय बैठकों, एनडीए मीटिंग और संसदीय एक्जीक्यूटिव मीटिंग में इस्तेमाल होने वाले पानी की प्लास्टिक की बोतलों पर रोक लगाई जाए।
-गौरतलब है कि कई राज्यों ने प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। महाराष्ट्र में प्लास्टिक इस्तेमाल किए जाने वाले व्यक्ति पर जुर्माना व जेल का प्रावधान है। गुजरात ,दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में कुछ प्रकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंद लगाया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्य विभिन्न तरह के प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध की घोषणा कर चुके हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!