Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 08:08 PM IST
21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर है। राजपथ पर 15000 लोग योग एक साथ योग करते नजजर आएंगे। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चार साल में यह दूसरी बार ऐसा मौका है जब दिल्ली में योग दिवस का मुख्य आयोजन राजपथ में किया जा रहा है। इसमें दिल्ली पुलिस की दो हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। साथ ही पूरे आयोजन स्थल पर एलईडी स्क्रीन के जरिए देश में होने वाले विभिन्न योग आयोजनों का सीधा प्रसारण होगा।
आयुष विभाग सचिव मुकेश मेश्रम ने बताया कि आयुष विभाग की ओर से 50 स्थानों पर प्रतिदिन सुबह छह से आठ बजे तक निश्शुल्क योग शिविरों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत लोगों को 30 जून को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
-योग दिवस को लेकर 21 जून को राजभवन में मुख्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। बैठक के जरिए भाजपा के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बूथ सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा।
उप्र आयुष विभाग सचिव मुकेश मेश्रम ने बताया कि प्रदेश भर में वृहद स्तर पर आयोजन किया जाना है। विभिन्न स्तर पर जिम्मेदारी तय कर दी गई है। योग से जुड़कर निरोगी रहा जा सकता है। पुरातन चिकित्सा पद्धति को जीवंत रखना हम सब की जिम्मेदारी है। समाज के हर तबके को योग से जोड़ना है। लिहाजा कैदियों के लिए भी योग ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!