मुम्बई: अंधेरी रेलवे स्‍टेशन पर फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से यातायात प्रभावित

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:43 PM IST

सुर्खियां

मुम्बई: अंधेरी रेलवे स्‍टेशन पर फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से यातायात प्रभावित

हादसे के बाद पश्चिमी रेलवे की ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है।
Jul 3, 2018, 10:12 am ISTNationAazad Staff
Mumbai Building Collapse
  Mumbai Building Collapse

मुंबई के अंधेरी इलाके में फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। बता दें कि यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ है। इस हादसे में अभी तक दो लोग घायल बताए जा रहे है। जबकि 10 से 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं इस फुटओवर ब्रिज के गिरने के कारण अंधेरी से विले पार्ले के बीच सभी लोकल ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। बता दें कि ये ब्रिज अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास था, जिसके कारण अंधेरी से विरार जाने वाली ट्रेनों के संचालन को बंद कर दिया गया है।

-

गौरतलब है कि कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके कारण मुंबई के नीचले इलाकों में जलभराव हो गया है। जो यातायात को भी प्रभावित कर रही है। और अजानक से फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर जाने से यहां यातायात और ज्यादा प्रभावित हो गया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!