Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 12:56 PM IST
एक बार फिर मानसून ने मुंबई में दी है दस्तक। इस बार मुंबई की जनता भी इस मानसून से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुंबई में आज सुबह से भयंकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार भारत की आर्थिक राजधानी अंधेरी, दक्षिण मुंबई, कांदिवली, भांडू आदि में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। सुबह से बारिश होने के बावजूद शाम तक मुंबई की लाइफ लाइन पर कोई भी बुरा असर नहीं पड़ा है। लगातार बारिश होने के बावजूद मुंबई के किसी भी यातायात में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही है। मुंबई की लोकल ट्रेनें, सड़के सब लगातार चल रही है। यहां तक कहीं पर पानी भी नहीं भरा है। बारिश के चलते सड़कों पर बड़ा जाम भी नहीं लगा है।
बीएमसी का कहना है कि इस बार वह इस भयंकर बारिश से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मुंबई के कई इलाकों में भयंकर बारिश के चलते हाई अलर्ट कर दिया है। इस बार बीएमसी किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती और इसलिए बीएमसी ने इस बार पूरी तरह से इस मानसून से लड़ने की तैयारी कर ली है। शायद यही कारण है कि इतनी ज्यादा बारिश होने के बावजूद मुंबई में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही हैं।
-देश के मौसम विभाग ने रविवार को ही जानकारी दे दी थी कि मुंबई में आने वाले तीन चार दिन तक लगातार बारिश हो सकती है और इसीलिए मुंबई के लोगों ने बारिश से निपटने के लिए पहले से ही कमर कस ली है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि गोवा में भी तीन-चार दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है। गोवा में भी मध्यम बारिश लगातार हो रही है। १८ से १९ तारीख तक गोवा में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश २० सितंबर तक हो सकती है।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!