Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 10:12 AM IST
मुंबई में बेस्ट की हड़ताल से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई की दूसरी लाइफलाइन कही जाने वाली बेस्ट बसें आज भी हड़ताल पर है। हड़ताल का आज पांचवा दिन है। ऐसे में लोगों को निजी बस ऑपरेटरों और ऑटो-टैक्सी सेवा पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। इस हड़ताल में 30500 कर्मचारी शामिल है।
इस हड़ताल के कारण आम लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शुक्रवार को तकरीबन 300 स्कूली बसें, निजी बसें और महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों से लोगों ने सफर किया। शुक्रवार को ही परिवहन मंत्रालय में निजी और स्कूली बस ऑपरेटरों की बैठक में अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया। वहीं शनिवार को लोगों की सुविधाओं को देखते हुए सरकार की तरफ स 1500 बसें चलाई जा रही है। जिसमें निजी बस ऑपरेटरों के अलावा लग्जरी बस ऑपरेटरों द्वारा भी सेवाएं दी जाएंगी। बहरहाल इस समस्या को देखते हुए आज उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को लेकर ये माना जा रहा है कि उच्च स्तरीय बैठक में निश्चित ही कोई हल निकलेगा।
-सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बेस्ट यूनियन के अध्यक्ष शशांक राव ने स्पष्ट किया कि बेस्ट को बीएमसी बजट में शामिल करने का प्रस्ताव मुख्य मुद्दा है, इस पर जब तक लिखित में जवाब नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के पास नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री यदि समाधान निकालते हैं, तो उनका स्वागत है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!