Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 03:47 PM IST
मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रईस व्यक्ति हो गए हैं। अंबानी ने चीन की ऑनलाइन रिटेल कंपनी अलीबाबा के समूह के संस्थापक जैक मा को पछाड़ कर यह मुकाम हासिल किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर दर्ज की गई वहीं, जैक मा की कुल संपत्ति 44 अरब डॉलर रही। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की ट्रेडिंग 1.7 फीसदी बढ़ गई। जानकारी के मुताबिक इस साल अंबानी की कुल संपत्ति में चार अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं जैक मा के अलीबाबा समूह को इस साल 1.4 अरब डॉलर का घाटा हुआ है।
-रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में ई- कॉमर्स जगत में कदम रखने की तैयारी कर रही है। मुंबई में एक समाहरोह के दौरान मुकेश अंबानी ने बताया है कि 2025 तक रिलायंस दोगुना हो जाएगा। वहीं, एजीएम में रिलायंस ने जियो गीगा फाइबर की लॉन्चिंग की भी घोषणा की थी। गीगा फाइबर को कंपनी पहले 1100 शहरों में शुरू करने जा रही है। इसके जरिए 1 जीबीपीएस की स्पीड से ग्राहक डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इसका 15 अगस्त से इसका रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!