Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 12:26 PM IST
मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम 138 साल बाद बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया है। रविवार को मुगलसराय नाम को हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया। आज से इस स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया है।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मुगलसराय जंक्शन के नए नाम के बोर्ड से परदा हटाया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, सीएम योगी आदित्यानाथ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
-इस बीच, सम्पूर्ण रेलवे स्टेशन को केसरिया रंग में रंगा जा रहा है। बता दें कि एकात्म मानववाद' का संदेश देने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक दीन दयाल उपाध्याय फरवरी 1968 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास ही संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये थे।
मुगलसराय रेलवे का इतिहास -
ब्रिटिश शासनकाल के दौरान कोलकाता से नई दिल्ली तक माल लाने व ले जाने के लिए रेलवे लाइन की शुरुआत 1862 में हुआ। वहीं 1880 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया। इसके बाद मुगलसराय स्टेशन का नाम प्रचलन में आ गया।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!