मॉनसून: मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 05:17 PM IST

सुर्खियां

मॉनसून: मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मुम्बई में पिछले 36 घंटों से बारिश हो रही है जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
Jul 9, 2018, 12:48 pm ISTNationAazad Staff
Heavy Rains
  Heavy Rains

मौसम विभाग ने एक बार फिर से मॉनसून को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटों में मॉनसून बारी तबाही कर सकता है। तूफान, आंधी, भारी बारिश और ओलों से मुसिबत बढ़ सकती है। बता दें कि मुम्बई में अगले 36 अंटे से रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं केरल, उड़ीसा, कर्नाटक और असम में भारिश ने तबाही मचा रखी है। भारी बारीश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है।

वहीं मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश सहित 5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें महाराष्ट्र, असम, गोवा,छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल है। इन राज्यों में मौसमम विभाग ने 9 से 12 जुलाई के बीच भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

-

जबकि पूर्वी महाराष्‍ट्र, गुजरात और केरल में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और राजस्थान में भी भारी बारिश चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कुछ राज्यों में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!