Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 12:29 AM IST
उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। मध्य प्रदेश के खजुराहो में कल पारा 48 डिग्री तक रहा। वही मॉनसून को लेकर एक अच्छी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने सोमवार को केरल में दस्तक दे दी है।
मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून अगले 12 घंटे में किसी भी समय केरल तट पर दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र विकसित हो रहा है. जो धीरे धीरे उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही अगले 12 घंटों में लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!