Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 10:02 PM IST
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत हिंदुत्व को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। हाल ही में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। उडिशा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि संघ कोई राजनीति नहीं करता है।
संघ हिंदुत्व के लिए प्रतिबद्ध है जिसका मतलब सहिष्णुता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है यह कोई धर्म मात्र नहीं है। पूरी दुनिया में रहने वाले हिंदुओं ने हमेशा शांति का संदेश दिया है और किसी देश की स्वतंत्रता में कभी हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की है।
-संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अल्पसंख्यक भारत में सुरक्षित हैं और मुस्लिम यहां खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। संघ प्रमुख तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा में हैं।
बता दें कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ताओं मौजूद थे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव और धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे।इस कार्यक्रम में उन्होने कहा कि चीन के आक्रामक रवैये के कारण पश्चिम उससे दूर हो गया।
मोहन भागवत ने कार्यक्रम में कहा कि भारत वह देश है जहां मुस्लिम प्रसन्नताभरा जीवन बिता रहे हैं और अल्पसंख्यक भारत में सुरक्षित हैं। मोहन भागवत ने हिंदुत्व को लेकर आरएसएस से जुड़ी बातें कहीं मगर उनका कहना था कि भारत में अल्पसंख्यक अन्य देशों की अपेक्षा अधिक प्रसन्न्ता का अनुभव करते हैं। भारत को हिंदुओं की धरती बताते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि दुनियाभर से प्रताड़ित हिंदू इस देश में आकर शरण लेते हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!