Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:51 AM IST
समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज से कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिसके बाद अखिलेश यादव एक आम राजनीतिक कार्यकर्ता की तरह हो जाएंगे। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने साल 2000 में कन्नौज से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। बहरहाल 17 साल बाद ऐसा होगा जब वो किसी भी सदन के सदस्य नहीं होंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि अखिलेश यादव ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि 2019 में वह कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे यानी अगले 1 साल तक अखिलेश किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे। 2019 में वो पत्नी डिंपल की सीट से चुनाव लड़ेंगे।
-पांच मई को अखिलेश यादव के साथ एसपी के 12 अन्य विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। इनमें अखिलेश यादव के करीबी राजेंद्र चौधरी, सुनील कुमार चित्तौड़, एसपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम, मधु गुप्ता, उमर अली खान, चौधरी मुस्ताक, राम सकल गुर्जर, डॉ. विजय प्रताप, डॉ. विजय यादव, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह और मोहसिन रजा शामिल हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!