Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 12:15 PM IST
महाराष्ट्र पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन मामले में 4000 से 5000 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। वहीं इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि चाकन में आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल मचाया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पांच बसों को आग के हवाले कर दिया और करीब 50 वाहनों को नुकसान भी पहुंचाया। इन प्रदर्शनकारियों ने पुणे-नासिक हाइवे को भी जाम कर दिया था। यह प्रदर्शन मराठा क्रांति मोर्चा की अगुवाई में हो रहा था।
-हिंसा के सिसलिले में आज पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।अब तक कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि महाराष्ट्र में कई दिनों से मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। अबतक 6 लोगों की जान भी जा चुकी है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!